दादी-नानी के नुस्खे : इन दानों में दिल के हर मर्ज की दवा

जौ का पानीहर रोज जौ का पानी पीने से हमारे शरीर से जुड़ी अनेक बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं कई बीमारियां होने का खतरा भी दूर हो जाता है। कई लोग जौ को भाप में पकाकर इसका सेवन करते हैं। जौ का पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है।
जौ का पानी तैयार करने के लिए कुछ मात्रा में जौ लेकर उसे अच्छी तरह साफ करके उसे करीब चार घंटे तक पानी में भिंगोकर छोड़ दीजिए उसके बाद इस पानी को तीन से चार कप पानी में मिलाकर उबाल लें, इसे हमेशा धीमी आंच पर ही उबालें। लगभग 45 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए और इस पानी को ठंडा होने दीजिए। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक बोतल में भर लीजिए और दिनभर एक से दो गिलास पीते रहें।

जौ का पानी पीने के फायदे:

1. जौ का पानी पीने से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे चेहरे पर भी निखार आता है। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखता है।
2. अगर आपको यूरीन से जुड़ी कोई समस्या है तो जौ का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके अलावा किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में जौ का पानी बहुत कारगर होता है।
3. ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने की वजह से दिल से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।
4. वजन घटाने के लिए जौ के पानी का सेवन रामबाग है। इसके लगाताार सेवन से हम अनचाहे मोटापे से छुटकारा पा सेकते हैं।
5. मधुमेह के रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है।

LIVE TV