जेएनयू बना दूसरा फेसबुक लॉन्च करने वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय…

नई दिल्ली।जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू ने गुरुवार को फेसबुक पेज लॉन्च किया है। इसके साथ ही   जामिया मिलिया इस्लामिया राजधानी का एकमात्र ऐसा केंद्रीय विश्वविद्यालय था, जिसने फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी अपनी जगह बनाई। आपको बता दें कि एक बयान में वर्सेटी ने कहा कि उसने अपने फेसबुक पेज को आधिकारिक समाचार, सूचना, अन्य घटनाओं, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की लाभकारी योजनाओं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अन्य सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण संदेशों को छात्रों के साथ शेयर करने के लिए लॉन्च किया।जेएनयू

वर्सेटी ने यह भी कहा कि इसके माध्यम से छात्र, फैक्लटी और कर्मचारी वीडियो और चित्रों के जरिये अपनी सकारात्मक कहानियों और विचारों को साझा कर सकते हैं, जिससे हमारे देश को प्रेरित किया जा सकता है।

उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कारोना वायरस जैसी महामारी से बचाने के लिए विश्वविद्यालय सभी आवासीय छात्रों, कर्मचारियों और फैकल्टी के लिए सुरक्षा बनाए रखने के लिए.की पूरी कोशिश कर रहा है। बता दें कि जेएनयू के फेसबुक पेज को लॉन्च के पीछे तीन उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य  हम एक साथ अपने विचार साझा करेंगे, दूसरा उद्देश्य एक दूसरे की मदद करेंगे और तीसरा और आखिरी उद्देश्य है आगे बढ़ेंगे।”

 

LIVE TV