मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इश्क की खबरें बहुत उड़ती रहती हैं। कोई छुपाता है, तो कोई बताता है। बात करें दीपिका पादुकोण की तो इन्होंने आज तक अपने वर्तमान रिलेशनशिप स्टेटस पर कोई खुलासा नहीं किया है। मगर कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अदाकारा दीपिका के साथ। जिसका जिक्र आज तक उन्होंने नहीं किया सबके सामने वही बात हॉलीवुड स्टार विन डीजल बोल गए।
विन डीजल का भारत में पहला दौरा है। बचपन से उनका सपना था भारत घूमने का। हॉलीवुड स्टार विन डीजल फिल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। गुरुवार को हो रही एक प्रेस मीटींग में उन्होंने, रणवीर सिंह और दीपिका का सबसे छुपे हुए रिलेशनश्पि स्टेटस का खुलासा कर दिया।
विन डीजल ने किया खुलासा
विन ने डिजिटल शो फिल्म कॉरपोरेशन को दिए इंटरव्यू में (जिसकी होस्ट फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा थीं) कहा- ‘ जिंदगी का एक्सपीरिएंस बहुत ही स्वाग देता है…यह बहुत ही फनी था। बीती रात दीपिका के ‘बॉयफ्रेंड’ रणवीर ने मुझे बहुत प्यारा कॉम्प्लीमेंट दिया। उन्होंने कहा आपकी बॉडी स्वाग है… उन्होंने स्वाग शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।’
रणवीर ने उन्हें कहा, ‘ किसी तीसरे इंसान के नजरिए से देखें तो आपका शरीर बहुत इम्प्रेस करता है। आप मुड़ते हैं और खड़े होते हैं, उसे मैं शब्दों में नहीं बोल सकता।’
विन डीजल ने जब रणवीर को दीपिका का ‘बॉयफ्रेंड’ कहा तब अदाकारा उन्हें यह कहने से नहीं रोक पाईं। लेकिन अभी तक इस पर रणवीर-दीपिका की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों ने इससे पहले भी अपने रिश्ते को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दी।
इससे पहले दोनों राम-लीला और बाजीराव-मस्तान के रूप में पेमी जोड़े के रूप में पर्दे पर आग लगा चुके हैं। दोनों एक बर फिर फिल्म पद्मावती में साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
बता दें निर्देशक विन डीजल जिस फिल्म का प्रोमोशन करने भारत आए हैं, वह फिल्म भारत में अमेरिका से पहले रिलीज होगी।