जानें पेपर के गुलाब के फ्लावर बनाने का आसान तरीका

पेपर के फ्लावर बहुत आसानी से बना सकते है और यह देखने में भी बहुत सुंदर लगता है | आप इसे अपने अनुसार कलर करके भी बना सकते है | तो चलिए जानते है कि इसे कैसे बनाते है –

 Paper ke Rose Flower Banana ke Tips

सामग्री –

  • सफ़ेद कागज – 1
  • कलर – लाल, पीला,
  • कैंची,
  • फेविकोल,

कश्मीर के अलगाववादियों की दालरोटी तक छीन लेगा अमित शाह का ये मास्टर स्टोक!

फ्लावर बनाने के स्टेप्स – How to Make Flower ?

1-      सबसे पहले सफ़ेद कागज में से चोकोर आकार का कागज काट लेंगे | फिर इसी साइज़ के तीन और काटेंगे |

papaer-ke-rose-flower

2-      फिर कटे कागज के टुकड़े को लेकर इसके कोने को पकडकर दुसरे कोने से मिलाकर मोड़ देंगे | अब ये त्रिभुज के आकार का दिखने लगेगा |

3-      फिर उसी के एक कोने से दुसरे कोने को फिर से मिलाएंगे |

4-      अब इसमें में फिर से एक कोने को दुसरे से मिलाकर मोड़ देंगे | कुल तीन बार इसे मोड़ना है |

5-      फिर इसमें एक सिक्के की सहायता से चाँद के आकार का पेन से निशान बना देंगे |

6-      अब इसे कैंची से काटेंगे | और नीचे के कोन को भी काट देंगे |

जानें पेपर के गुलाब के फ्लावर बनाने का आसान तरीका

7-      ऐसे ही तीनो चोकोर कागज को भी बना कर काट लेंगे | जब इसे खोलते  है तो यह फूल के आकार का दिखने लगता है |

कश्मीर के अलगाववादियों की दालरोटी तक छीन लेगा अमित शाह का ये मास्टर स्टोक!

8-      अब इसे लाल कलर से कॉटन में कलर लगाकर शेड्स में कलर कर दे | और नीचे की तरफ हल्का पीला कलर कर दे |

जानें पेपर के गुलाब के फ्लावर बनाने का आसान तरीका

9-      जब इसे खोलते है तो इसमें एक एक फूल की पंखुड़ी जैसा दिख रहा है | सबसे पहले एक फूल बने कागज को लेंगे | और इसमें से एक पंखुड़ी का काट देंगे |

10-   अब ऐसे ही दुसरे कागज को लेकर दो पंखुड़ी को एक साथ काट देंगे | ऐसे ही तीसरे में से तिन पंखुड़ी और चौथे कागज में से चार पंखुड़ी तक काट देंगे |

11-   अब एक पंखुड़ी में एक तरफ फेविकोल लगायेंगे और इसे चिपका देंगे | और सारे पंखडियो को ऐसे ही चिपका देंगे |

12-   जब यह चिपक जाए तो किसी पेन या कलर करने वाले ब्रश की सहायता से पंखुड़ी के उपरी हिस्से को बाहर की तरफ रोल करेंगे | ऐसे ही सारे पंखुड़ी को रोल कर देंगे |

13-   अब सबसे पहले सबसे छोटे वाले फूल को लेकर नीचे की तरफ फेविकोल लगाकर दुसरे वाले फूल के अंदर डालेंगे | ऐसे ही सारे फूल को एक के अंदर एक डालकर चिपकाते जायेंगे |

14-   अब आप देखंगे की एक बहुत सुंदर गुलाब का फूल बनकर तैयार है |

जानें पेपर के गुलाब के फ्लावर बनाने का आसान तरीका

LIVE TV