नई दिल्ली : अपनी शादी में हर कोई खास दिखना चाहता है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या सेलिब्रिटी। मगर जिंदगी के इस अनमोल पल को यादगार बनाने के लिए सेलेब्स को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।
क्योंकि उन्हें न सिर्फ उस पल को खास बनाना है, बल्कि उन्हें लाइमलाइट में भी रहना है। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसी मशहूर हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी में सबसे मंहगी ड्रेसेस पहनी हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की आग लगने से हुई मौत, पुलिस गृह क्लेश की आशंका जता रही !
बता दें की आस्ट्रेलियन पॉप सिंगर विक्टोरिया स्वारोव्स्की ने वर्नर मुर्ज से शादी की है। उनके वेडिंग गाउन की कीमत साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा थी। विक्टोरिया के गाउन की खासियत थी कि उसमें लगभग 5 लाख क्रिस्टल्स लगे थे। जिसके चलते उनके गाउन का वजन 100 पाउंड हो गया था।
जहां अपने बोल्ड अवतार के लिए जाने जाने वाली मशहूर अमरीकन मीडिया पर्सनाल्टी किम कारदर्शियान ने भी अपने वेडिंग गाउन पर अच्छा खासा खर्च किया था। उनकी गाउन की कीमत 3 करोड़ 45 लाख 89 हजार रुपए थी। उन्होंने व्हाइट कलर का लेस वाला गाउन पहना था। उन्होंने कान्ये वेस्ट से शादी की है।
प्रिंस विलियम से शादी करके कैंब्रिज की महारानी बनने वाली केट मिडल्टन को फैशन आइकॉन के तौर पर जाना जाता है। इसलिए उनके वेडिंग गाउन पर दुनिया-भर की निगाहें थी।
तभी उन्होंने हैंड क्राफटेड फूलों से बना बॉडीकॉन गाउन पहना था। उनकी ड्रेस के अंदर एक नीले रंग का छोटा-सा रिबन भी था। केट के वेडिंग गाउन की कीमत करीब 2 करोड़ 76 लाख 71 हजार रुपए थी।
ब्रिटिश बैरिस्टर अमाल क्लूनी ने भी अपनी शादी की ड्रेस में जमकर पैसे खर्च किए थे। उनके गाउन की कीमत 2 करोड़ 62 लाख 87 हजार थी। उनकी ये ड्रेस आस्कर द ला रेंटा ने डिजाइन की थी। उनका ये वेडिंग गाउन आफ शोल्डर पैटर्न और व्हाइट कलर का था।
देखा जाये तो मशहूर ब्रिटिश हीरोइन एलिजाबेथ टेलर ने अपनी शादी के गाउन में 1 करोड़ 30 लाख 5 हजार रुपए खर्च किए थे। ताज्जुब की बात तो यह है कि उन्होंने आठ बार शादी की है। उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी। उन्होंने सिल्वर लॉग गाउन विद नेट स्टायल को अपना वेडिंग ड्रेस बनाया था।