जानिए सेहत के लिए क्यों जरूरी होता है आम जाने इसके फायदे…

गर्मी के दिनों में एक तरफ जहां सूर्य का तापमान बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी तरफ इस मौसम में कई ऐसे फल खाने को मिलते हैं, जिनका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इनमें आम, जामुन, तरबूज, खरबूज और बेल आदि शामिल हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से न केवल शरीर में पानी की कमी दूर होती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी यह लाभदायक होता है। आइए, आम खाने के फायदों के बारे में जानते हैं, जिनसे आप अब तक शायद अनजान होंगे-

1. इम्यून सिस्टम मaजबूत करता है

इसमें विटामिन-ए और सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोल्ड और फ्लू की समस्या से भी निजात मिलता है।

2. पाचन में सहायक होता है

इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आम में कुछ एंजाइम भी पाए जाते हैं जिनसे पाचन तंत्र को सही ढ़ंग से काम करने में मदद मिलती है।

3. स्किन के लिए बहुत लाभकारी है

इसमें इसमें विटामिन-ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की देखभाल और त्वचा संबंधित सभी परेशानियां को दूर करने में मदद करते हैं। आम डेड पोर्स ( मृत छिद्र ) को भी दूर करने में कारगर होता है।

4. वजन घटाने में सहायक होता है

विशेषज्ञों का कहना है कि आम के सेवन से बढ़ते वजन में भी आराम मिलता है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जिससे एक्स्ट्रा कैलोरीज़ बर्न होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

5. आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है

इसमें विटामिन-ए की अधिकता होती है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आम में कुछ पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखते हैं।

6. दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है

इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिंस पाए जाते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने के साथ-साथ धमनियों के अपने नियमित काम करने में भी मदद करते हैं।

7. एनीमिया के इलाज में मदद मिलती है

आम में आयरन की अधिकता होती है, जिससे एनीमिया के इलाज में मदद मिलती है। खासकर महिलाओं को अपने शरीर में आयरन और कैल्शियम के स्तर को बढ़ाने के लिए आम खाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

LIVE TV