जानिए शुक्रवार को देश के ये 15 शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म, तापमान पहुंचा 46 के पार…

नई दिल्ली :  लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म पाया गया। एक वेबसाइट की ओर से जारी किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक कल देश के 15 शहर सबसे गर्म रहें। इनमें मध्य प्रदेश के खारगोन और महाराष्ट्र समेत उत्तर-प्रदेश के दो शहर भी शामिल हैं।

 

गर्मी

 

 

बता दें की मौसम की जानकारी देने वाले El Dorado नामक वेबसाइट की ओर से जारी हुए एक रिपोर्ट के मुताबिक कल सबसे ज्यादा गर्मी मध्य प्रदेश के खारगोन जिले में दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को यहां का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन खारगोन के बाद देश का दूसरा सबसे गर्म शहर विदर्भ का अकोला पाया गया। यहां का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

जानिए 24 घंटे में पलटा चीन, अरुणाचल और पाकिस्तान को भारत के नक्शे से हटाया गया

 

वहीं El Dorado वेबसाइट ने शुक्रवार की शाम को भारत के करीब 15 ऐसे शहरों की लिस्ट जारी की गई, जो सबसे ज्यादा गर्म पाए गए। हैरानी की बात यह है कि सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में 9 शहर महाराष्ट्र के थे।

 

 

जबकि दो शहर उत्तर प्रदेश के, एक शहर तेलंगाना का और बाकी तीन शहर दूसरे राज्य के थे।क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के तहत गर्म शहरों की लिस्ट में नागपुर छठे नंबर पर है। यहां का तापमान कल 45.2 दर्ज किया गया था। ये पूरे सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन था।

 

दरअसल विदर्भ के दूसरे शहरों में भी पारा काफी हाई था। लगभग सभी शहरों का तापमान 45 का आंकड़ा पार कर चुका था। इनमें 45.4 डिग्री के साथ अमरावती, 45.8 डिग्री के साथ ब्रम्हपुरी, 45.6 डिग्री के साथ चंद्रपुर और 45.7 डिग्री के साथ वर्धा शामिल थे।वन्य जीव संगठन हैबिटेट कंसर्वेशन सोसायटी चंद्रपुर की ओर से जारी एक रिपोर्ट के तहत लगातार बढ़ती गर्मी से हुई पक्षियों के मौत का आंकड़ा भी जारी किया गया।

 

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ऐसे में लोग खुद को हाइड्रेट रखकर गर्मी के प्रकोप से बचें।जिसमें एनजीओ के मुताबिक बढ़ती गर्मी के चलते गोजरा तालाब में करीब 9 पक्षी मरे हुए पाए गए। जहां तापमान के बदलते रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को धूप में ज्यादा न निकलने की सलाह दी है। क्योंकि आने वाले दो दिनों में तापमान के और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई गई है।

 

 

 

 

LIVE TV