जानिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य क्यों है जरूरी

आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण है। आपकी सोच और शक्ति के आधार पर मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कई तरीके हैं। स्वास्थ्य होने का मतलब है शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ होना। जिसमे पहले आपको यह जानना जरुरी है कि मानसिक स्वास्थ्य क्या है और क्यों जरुरी है।

जानिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य क्यों है जरूरी

मानसिक स्वास्थ बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस सेक्शन में आप जानेंगे मानसिक स्वास्थ्य क्यों महत्वपूर्ण है और कैसे रहें मानसिक रुप से स्वस्थ…

यदि आप पोषण चाहते हैं, तो भूले से न दोहराए इन गलतियों को…

यह किसी व्यक्ति को तनाव, डर, थकावट, दुख आदि कठिन परिस्थितियों में सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। हर व्यक्ति का कठिन परिस्थितियों से निपटने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। अगर आप अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं है। हालांकि कभी कभी हम अपने मानसिक स्वस्थ्य को अनदेखा कर देते हैं। खुद को शारीरिक रुप से स्वास्थ्य रखने के लिए हम जिम जाते हैं, स्वस्थ आहार लेते हैं, डॉक्टर से मिलते हैं लेकिन क्या आप अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतने जागरुक रहते हैं? आइए जानते हैं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी क्यों है जरुरी।

आपके लिए मानसिक स्वास्थ्य क्यों महत्वपूर्ण है

मानसिक बीमारियां डिसऑर्डर का कारण बनती हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य एक सही मनोवैज्ञानिक स्थिति को दर्शाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य को इस तरह परिभाषित किया है- “स्वास्थ्य होने का मतलब है शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से बेहतर स्थिति में होना ना कि केवल बीमारियों से दूर होना।” इसलिए, इस परिभाषा के अनुसार, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है।

अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा करते हैं तो आपको कई मानसिक समस्याएं जैसे अवसाद, चिंता, पैनिक डिसऑर्डर, तनाव, एंग्जायटी आदि का सामना करना पड़ सकता है। ये सभी समस्याएं आपके दिमाग में चल रहे विचारों पर निर्भर करती हैं।

हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए, उसी तरह जैसे हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य का रखते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का दिमाग सफल और कामकाजी होता है जो दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद करता है और सामान्य परिस्थितियों में सामान्य रूप से व्यवहार करने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर, मानसिक बीमारियां डिसऑर्डर का कारण बनती हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं। ये आपकी सोच, मूड, व्यवहार और आजीविका को बदलती हैं।

फर्जी महिला दरोगा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

कैसे मानसिक रुप से स्वस्थ रहें

  • पर्याप्त नींद लें|
  • गहरी सांस या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
  • अपनी रुचियों के लिए समय निकालें।
  • पोषक तत्व युक्त आहार लें।
  • हंसने की आदत डालें।
  • शारीरिक गतिविधि करें और तनाव से दूर रहें।

LIVE TV