जानिए मानसून के समय भूलकर बजी न खाए बैंगन , हो सकता हैं खतरनाक साबित…

अधिकतर लोग मानसून के मौसम में अधिक बीमार होते हैं. वहीं इस मौसम में कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं क्योंकि धूप का असर कम होता है। बतादें की मानसून में अधिकतर मौसमी फल का ही सेवन करना चाहिए.लेकिन कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिसे बारिश के समय बिल्कुल भीं नहीं खाना चाहिए।

 

वहीं फल और सब्जियों के मामले में तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करते हैं तो संभल जाइए। बैंगन में भले ही बहुत से फायदेमंद तत्व हो लेकिन इसे पढ़ने के बाद आप बारिश में बैंगन का सेवन करना छो़ड़ देंगे।

जानिए अगर आप करने जा रहे हैं योग की शुरुआत , रखे इन बातों का खास ध्यान…

जहां बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करना आयुर्वेद में भी मना किया जाता है क्योंकि इसे अशुद्ध सब्जियों की श्रेणी में रखा जाता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें बैंगन का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कीटाणु तेजी से फैलते हैं।

गर्भवती महिलाओं को बैंगन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसको खाने से प्राकृतिक रूप से मूत्र बढ़ने लगती है। जिससे भ्रूण को नुकसान हो सकता है। बैंगन में नेनुसिन नामक तत्व होता है, जो इन सबके लिए जिम्मेदार हैं।

दरअसल इसके साथ ही अगर आपको तनाव या अवसाद की शिकायत रहती है तो भी बैंगन के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये अवसाद की दवाओं के असर को कम करता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें बैंगन से दूर रहना चाहिए। बैंगन में ओक्जेलेट पाया जाता है, जो किडनी में पथरी की समस्याओं को बढ़ा सकता हैं। कब्ज और कमजोर पाचन की समस्या से जूझ रहें लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को बवासीर है उन्हें तो इस सब्जी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

 

 

LIVE TV