
जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।
1. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आशाकर्मियों का वेतन 3,000 से बढ़ाकर कितने रुपए करने की घोषणा की है?
जानिए एक-दूसरे से शादी की जिद पर अड़ीं ये दो छात्राएं, सुनकर पुलिस हैं हैरान…
(अ) 11,000 रुपए
(ब) 6,000 रुपए
(स) 10,000 रुपए
(द) 7,000 रुपए
2. चीन ने हाल ही किस देश के साथ जारी ट्रेड-वॉर में रेयर अर्थ मिनरल (धातु) को नया हथियार बनाने के संकेत दिये है?
(अ) इटली
(ब) अमरीका
(स) भारत
(द) रूस
3. आपदा सेस लगाने वाला पहला राज्य निम्न में से कौन बना?
(अ) केरल
(ब) कर्नाटक
(स) बिहार
(द) राजस्थान
4. हाल ही किस देश के आखिरी नर सुमात्रा गैंडे (राइनो) की मृत्यु हो गई है?
(अ) फ्रांस
(ब) जापान
(स) इंडोनेशिया
(द) मलेशिया
5. राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(अ) एम.एम. वर्मा
(ब) डॉ. राधेश्याम गर्ग
(स) एस.सी. त्रिपाठी
(द) एस.के. घोष
6. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने हूणों पर विजय प्राप्त की?
(अ) चंद्रगुप्त द्वितीय
(ब) कुमारगुप्त प्रथम
(स) स्कंदगुप्त
(द) भानुगुप्त
7. सांख्य दर्शन प्रतिपादित किया गया है?
(अ) गौतम द्वारा
(ब) जैमिनी द्वारा
(स) कपिल द्वारा
(द) पंतजलि द्वारा
8. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए किया गया राष्ट्रवादियों का सर्वप्रथम प्रभावी प्रयत्न कब शुरू हुआ?
(अ) सप्रू रिपोर्ट से
(ब) पूना पैक्ट में
(स) नेहरू रिपोर्टस से
(द) जिन्ना के चौदह सूत्रों से
9. भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है?
(अ) ब्रिटेन
(ब) फ्रांस
(स) संयुक्त राज्य अमरीका
(द) रूस
10. इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में प्रकाश का स्रोत क्या है?
(अ) इन्फ्रा-रेड
(ब) इलेक्ट्रॉन किरण
(स) दिन का सामान्य प्रकाश
(द) विद्युत