जानिए पाकिस्तान को ट्रंप ने दी चेतावनी , नहीं बुलाए अपने नागरिक तो US का वीजा होगा बैन…

नई दिल्ली : अवैध नागरिकों के मसले पर सख्ती बरते वाला अमेरिका अब इस दिशा में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखा सकता है. वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी अमेरिका में रह रहे अपने नागरिकों को पाकिस्तान ने लेने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान

जहां जिसके बाद पाकिस्तान के इस रुख पर अमेरिका ने सख्त लफ्जों में उसे चेतावनी दे डाली है। जहां अमेरिका ने यहां तक कह दिया है कि वह पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा सकता है और इसकी शुरुआत सबसे पहले अधिकारियों से होगी।

IPL-12: राजस्थान से उसके घर में भिड़ने को तैयार हैदराबाद, देखें इनके पुराने रिकार्ड

बता दें की अमेरिका की यह चेतावनी पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. क्योंकि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जिन पर अमेरिका का अवैध नागिरक संबंधी कानून लागू होता है।

जहां इस कानून के मुताबिक, अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे अपने नागरिकों को जो देश वापस नहीं लेंगे उनके नागरिकों को अमेरिकी वीजा नहीं दिया जाएगा। वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कानून की अवहेलना करते हुए अपने नागिरकों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। लेकिन  जिसके बाद अमेरिका ने यह चेतावनी दी है।

देखा जाये तो अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में दूतावास संबंधित कामकाज में अभी के लिए ‘कोई बदलाव नहीं’ है लेकिन अमेरिका पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रोक सकता है जिसकी शुरुआत उसके वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती हैं।

यह चेतावनी इसलिए सामने आई है क्योंकि पाकिस्तान उन दस देशों की सूची में नया देश है जिन पर अमेरिकी कानून के तहत प्रतिबंध लागू किए गए है जिसके अनुसार जो देश प्रत्यर्पित किए गए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे अपने नागरिकों को वापस नहीं लेंगे उन देशों के नागरिकों को अमेरिकी वीजा नहीं दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV