मां के प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन बहुत कम होता है लेकिन अपनी भावनाओं और प्यार को बताने के लिए मदर्स-डे से बेहतरीन दूसरा मौका और कोई नहीं है।

जहांइसलिए इस बार पारंपरिक तोहफों से हटकर अपनी मां को दीजिए उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत तोहफा क्योंकि मां का प्यार हमेशा के लिए है।
तो आइए जानते हैं इस बार मदर्स डे पर मां को क्या गिफ्ट दें-
रोड ट्रिप –
इस बार मदर्स डे के मौके पर मां को सबसे अलग तोहफा दें। गिफ्ट के तौर पर मां को रोड ट्रिप कराएं। अगर आप अपनी मां से दूर रहते हैं। कई महीनों तक उनसे मिल नहीं पाते हैं तो उनके साथ समय बिताने से ज्यादा खुशी आप उन्हें नहीं दे सकते हैं। उनकी पसंद की कोई जगह तय करें और वहां उन्हें लेकर जाएं।
फोटो कोलाज –
तस्वीरे बीते वक्त और खूबसूरत लम्हों की गवाह होती हैं और उन्हें सहज कर रखना हर किसी को पसंद है। अगर आपकी मां को भी यादों की निशानियों से बहुत लगाव है तो उनकी जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण पलों को संजोकर उन्हें गिफ्ट में यादों का कोलाज दें।
अगर आपकी मां को संगीत सुनना बहुत पसंद है तो उन्हें उनकी पसंद के गानों की डीवीडी प्लेयर के साथ गिफ्ट करें। आपके द्वारा दिया गया यह तोहफा हर पल उन्हें आपसे जोड़ रखेगा।
अगर आपकी मां पढने-लिखने की शौकीन हैं तो आप उन्हें उनकी पसंद की किताबों का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो उन्हें साथ ले जाक उनकी पसंद की किताबों की शॉपिंग भी करा सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=_9xB7fbqgYk