जानिए इन शादियों की कानों कान नहीं हुई किसी को खबर, वहीं मेघना नायडू ने अब किआ खुलासा

शादी
रेखा और विनोद मेहरा –
बता दें की रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की माँ कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। वहीं विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो गया।
जॉन अब्राहम और प्रिया रुचाल –
देखा जाये तो जॉन अब्राहम के बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। लेकिन उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चला। प्रिया रुचाल से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती –
वक्त से पहले दुनिया को छोड़ गईं दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई। इसकी जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी।
जूही चावला और जय मेहता –
दरअसल जूही चावला लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। काफी समय बाद ये भेद खुला कि दोनों मियां-बीवी हैं। यानि दोनों गुपचुप शादी कर चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=QWY2CuIh5sk
LIVE TV