जानिए आखिर किसने 23 अरब डॉलर में बेच दिया इंस्टाग्राम और फेसबुक…

आप में से अधिकतर लोगों को पता होगा ही कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप दोनों लोकप्रिय एप अब फेसबुक के पास हैं। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को 23 अरब डॉलर देकर मार्क जुकरबर्ग ने केविन सिस्ट्रॉम और ब्रायन एक्टन से खरीद लिया था। आज के समय में इंस्टाग्राम के पास करीब 1 अरब एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं व्हाट्सएप के पूरी दुनिया में 150 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन क्या आप इन दोनों सोशल मीडिया एप को बनाने वाले दो ‘महारथियों’ के बारे में जानते हैं?

जानिए आखिर किसने  23 अरब डॉलर में बेच दिया इंस्टाग्राम और फेसबुक...

 

बतादें की  इंस्टाग्राम जैसा दुनिया का सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग एप बनाने वाले केविन कभी क्लब्स में (डिस्क जॉकी) डीजे के तौर पर काम करते थे। आइए जानते हैं व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को बनाने वाले केविन सिस्ट्रॉम और ब्रायन एक्टन के बारे में…केविन सिस्ट्रॉम का जन्म 30 दिसंबर 1983 को अमेरिका के मेसाचुसेट्स में हुआ था।

महादेव के इस मंदिर की गुत्थी आजतक नहीं है सुलझी, क्या है रहस्य

वहीं केविन अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर और आंत्रप्रेन्योर हैं। साल 2016 में वे अमेरिका के 40 साल के कम उम्र के सबसे अमीर आंत्रप्रेन्योर की सूची में भी शामिल हो चुके हैं। केविन ने अपने दोस्त माइक क्रिगर के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम बनाया था। केविन के पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनके पिताजी डगलस सिस्ट्रॉम एक एचआर कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करते थे।

जहां कंपनी का नाम टीजेएक्स था। उनकी मां का डेना शुरुआती दौर में प्रोग्रामिंग वेबसाइट मॉस्टर डॉट कॉम में काम करती थीं। केविन के पिताजी की केविन को लेकर कोई इच्छा सामने नहीं आई, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि केविन प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में नाम रौशन करें।हाईस्कूल की पढ़ाई के दौर में केविन क्लब्स और प्राइवेट पार्टियों में डीजे के तौर पर काम करते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक प्रोग्राम तैयार किया जिससे अपने दोस्तों के साथ प्रैंक करते थे। दरअसल केविन एक मैसेजिंग एप तैयार किया था जिसे देखकर ऐसा लगता था कि सामने वाले का अकाउंट हैक हो गया है।

दरअसल ऐसे में केविन के दोस्त डर जाते थे और इसमें केविन को मजा आता था। हाईस्कूल के नाम उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन यहां उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बाद में मैनेजमेंट साइंस और इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। इसी दौरान उन्हें फोटोग्राफी का चस्का लगा और उन्होंने एक फोटो शेयरिंग वेबसाइट बना डाली। इसी दौरान उन्हें मेफील्ड फेलोशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया और इसके तहत उन्हें अन्य 12 छात्रों को रिसर्च से संबंधित वेबसाइट में काम करने का मौका मिला। कंपनी का नाम ओडियो था जिसे इवान विलियम्स ने तैयार की थी। आज यही कंपनी ट्विटर के नाम से जानी जाती है।

खबरों के मुताबिक ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी भी केविन के साथ ही काम करते थे। यूनिवर्सिटी की पढ़ाई करने के बाद केविन ने गूगल और सोशल साइट बरबन जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं दी। बरबन में काम करने के दौरान ही केविन को लगा कि बरबन में जरूरत से ज्यादा फीचर्स हैं जो यूजर्स को परेशान कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में इंस्टाग्राम तैयार किया।

एप को लाइव करने के 24 घंटे क अंदर इसे 25 हजार लोगों ने डाउनलोड किया और सर्वर क्रैश हो गया। दो साल बाद केविन ने 1 अरब डॉलर में फेसबुक से इंस्टाग्राम का सौदा कर दिया, हालांकि इस सौदे के बाद भी केविन के पास 40 फीसदी हिस्सेदारी थी। केविन ने साल 2015 में निकोल शुत्ज के साथ शादी कर ली और आद उनकी एक बेटी फ्रेया भी है।

 

LIVE TV