ज़ायरा वसीम बॉलीवुड छोड़ने के बाद ‘बिग बॉस 13’ में आएंगी नज़र

बिग बॉस मेकर्स ने जायरा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। सभी को पता है शो में हमेशा विवादों में रहे लोगों को ज्यादा लाया जाता है…

ज़ायरा वसीम बॉलीवुड छोड़ने के बाद 'बिग बॉस 13' में आएंगी नज़र

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। अब खबरों की मानें तो जायरा को बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार बिग बॉस मेकर्स ने जायरा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। सभी को पता है शो में हमेशा विवादों में रहे लोगों को ज्यादा लाया जाता है और जायदा इन दिनों विवादों में हीं।

कोहली बोले- ‘धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे’ ट्वीटर पर शेयर किया ये वीडियो

हालांकि इस बारे में न तो बिग बॉस औऱ ना ही कलर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की है। बिग बॉस सीजन 13 इसी साल 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। जायरा वसीम ने 30 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।

जायरा ने लिखा

वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो।

https://www.instagram.com/p/BzUBXYrlsml/?utm_source=ig_embed

दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्स्प्लोर किया है।

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

विधानसभा चुनाव फतेह करने के लिए, तेजस्वी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी राजद

बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं।

LIVE TV