जल्द आने वाला है करीना कपूर के घर नन्हा मेहमान, चर्च के बाहर दुआ मांगते दिखे पिता रंधीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के घर किसी भी वक्त नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि करीना कपूर मां बनने वाली हैं वहीं डॉक्टरों के अनुसार उनकी डिलेवरी किसी भी समय हो सकती है। बेबो व बच्चे की सलामती के लिए पिता रंधीर कपीर एवं मां बबीता चर्च के बाहर दुआ मांगती हुई दिखीं। दुआ मांग रहे माता-पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक बांद्रा के माउंट मैरी चर्च के पास रंधीर कपूर व उनकी पत्नी को देखा गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों बेबो के लिए दुआ करने चर्च पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर की डिलेवरी डेट को लेकर रंधीर कपूर ने लोगों को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि करीना की डिलेवरी 15 फरवरी के आस-पास होगी। न ही सिर्फ बेबो की फैमली बल्कि उनके फैंस भी यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार तैमूर का भाई आयेगा या उसकी बहन उसे राखी बांधने के लिए आएगी। कई फैंस बेबो के लिए भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं। इसी बीच बेबो की ननद यानी सोहा अपनी भाभी के घर उनका हालचाल लेने पहुंची हैं। सोहा एक बार फिर बुआ बनने के लिए काफी एक्साइटेड लग रही हैं।

LIVE TV