जयराम ठाकुर ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के निचले पायदान पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करना चाहिए। ठाकुर ने यह बात यहां भाजपा मण्डल सोलन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। यह मंडल मिलन सरकार एवं पार्टी पदाधिकारियों के बीच प्रभावी वार्तालाप सुनिश्चित करने के लिए आयोजित अपने तरह का चौथा कार्यक्रम था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि 14वें वित्तायोग ने पंचायती राज संस्थाओं को उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाया है, इसलिए ग्राम पंचायतों को विकास के लिए आवंटित धन का प्रभावी तथा उचित उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल स्तर पर नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन होना चाहिए, जिससे पार्टी पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

राजनीतिक दलों की शिकायकों पर हो रही त्वरित कारवाई, अब तो हो जाएगी बड़ी जंग!

उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने पर बल दिया, ताकि वे पार्टी के समर्थन के लिए उत्साहित हों। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी का आधार सुदृढ़ हो सके।

ठाकुर ने कहा कि सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगों एवं मुद्दों की पहचान करनी चाहिए, ताकि उनका आने वाले समय में समाधान किया जा सके।

‘मिराकी 2018’ में पॉलिटेक्निक छात्राओं ने नारी शक्ति, हुनर को दर्शाया

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए।

भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रवीन्द्र परिहार ने इस मिलन का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनका प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को सु²ढ़ करने के लिए कार्य करेगा।

LIVE TV