ठंड ने दी ऐसी दस्तक कि जमने लगा कश्मीर

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में तापमान शनिवार को भी हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा क्योंकि क्षेत्र में शीतलहर चलना अभी भी जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमने लगा कश्मीर

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।”

श्रनीगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि पहलगाम में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
ऐसा क्या कह गए पूर्व राष्ट्रपति जिसे जानकर आपकी बढ़ जाएगी चिंता
शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ लेह घाटी में सबसे ज्यादा ठंडा रहा जबकि कारगिल में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर में 8.7 डिग्री, कटरा में 9.9 डिग्री, बटोटे में 8.1 डिग्री, बनिहाल में 10 डिग्री और भदरवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

LIVE TV