जंगलों में मिला ये व्यक्ति नहीं है किसी ‘मोगली’ से कम, कारनामे जानकर छूट जायेंगे पसीने

लोगों को लगता है कि मोगली किसी की मनगढ़ंत कहानी का पात्र है। एक लड़का जिसे एक जंगल में भेड़ियों का एक दल पालता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में असली मोगली की पहचान हुई थी। सन 1867 में शिकार पर निकले कुछ शिकारियों को जंगल में एक बेहद अजीब तस्वीर दिखी। उन्होंने देखा कि एक भेड़िये के झुंड के आगे एक बच्चा तेजी से दौड़ रहा था।

अजब गजब

वह दौड़ने में अपने हाथों और पैरों दोनों का इस्तेमाल कर रहा था। किसी को नहीं पता यह बच्चा जंगल में कैसे आया, लेकिन उसे देखकर लग रहा था कि उसे भेड़ियों ने ही पाला-पोसा है।

जंगल में गए शिकारियों ने उसे अगवाह करने की सोची ताकि वे उसे मनुष्यों के बीच ले जा सकें। शिकारियों ने उसका पीछा किया। वह जंगली बच्चा एक भेड़िये के साथ किसी गुफा में जाकर छिप गया।

शिकारियों ने भेड़िये को मारकर बच्चे को अगवा कर लिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस बच्चे को आगरा के एक अनाथालय में रखा गया। उसे शुद्ध किया गया और उसका नाम दीना सनीचर  रखा गया। दीना को उस नई ज़िंदगी को अपनाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दीना बहुत कम खाने पर ज़िंदा था। उसके दांत कच्चा मांस खा-खाकर नुकीले हो गए थे। उसे कपड़े पहनना बिलकुल पसंद नहीं था। इंसानों के बीच बीती पूरी ज़िंदगी में दीना कभी बोलना नहीं सीख पाया। वह काफी कोशिशों के बाद कुछ ही शब्द बोल पाता था।

मुसलामानों के पवित्र नंबर 786 का है भगवान कृष्ण से संबंध, कारण जानकर चौंक जायेंगे आप

अनाथालय के लोग भी दीना के साथ अच्छा व्यवहार करते थे। लोगों की मदद से दीना कुछ इंसानी सभ्यता सीखने लगा।

अब वह अपने पैरों पर चलने लगा था। दीना को अब पकाया हुआ खाना पसंद आने लगा था। उसने कपड़े पहनना भी सीखा, लेकिन इसके बावजूद उसका इंसानों से रिश्ता नहीं बन पाया। दीना ने इंसानों की केवल एक आदत को अपनाया और वो थी धूम्रपान करना।

दीना बहुत धूम्रपान करने लगा और 34 की उम्र में टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित होने से उसकी मौत हो गई। दीना की कहानी एक लेखक को पसंद आई और फिर मोगली के पात्र ने बड़े पर्दे पर जन्म लिया।

LIVE TV