इन बीमारियों को छुहारा करेंगा छू मंतर लेकिन कुछ इस तरह से करना होगा सेवन

छुहाराखजूर का सूखा कर छुहारा बनाया जाता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। छुहारा में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व जैसे फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है. छुहारा वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं।

यह भी पढ़ें:-मधुमेह होगा जड़ से खत्म, अपनाएं ये घरेलू उपाय

आपने बहुत से लोगों को दूध में छुहारा मिलाकर पीते देखा होगा। लेकिन हमेशा यह सवाल रहता है आखिर दूध में छुहारा मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है। आईये आपको बताते हैं कि दूध में छुहारा भिगोकर पीने से क्या फायदे होते हैं।

छुहारे को दूध में मिलाने के फायदे:-

  1. छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। इससे हमारी हड्डियां मजबूती मिलती है।
  2. छुहारों का सेवन करने से कब्ज में राहत मिलती है। इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं।
  3. इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपके शरीर में शुगर को कंट्रोल करता है। जिसके कारण आप डायबिटीज से बचा जा सकता हैं।
  4. एक गिलास दूध में पांच छुहारा डालें। इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। रात सोने से पहले इस पेय में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। सर्दी-जुकाम छू मंतर हो जाएगा। यह पेय साइनस के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है।
  5. इसमें डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं इस कारण से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए रोजाना दूध में मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
  6. छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।
  7. छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटैशियम होता हैं। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात मिल जाता हैं।
  8. छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करने में मददगार है। इनका सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसलिए रोजाना दूध में छुहारे डाल कर इनका सेवन करना ना भूलें।
  9. अगर बहुत ज्यादा स्लिम हैं तो दूध में छुहारे को भिगोकर पी सकते हैं। छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारा वजन बढ़ाने में मददगार है।
  10. छुहारों म फ्लोराइड मिनरल्स होता है, जो कि हमारे दांतों को सडऩे से रोकने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
LIVE TV