चुनाव नतीजे: असम में दिखा भाजपा का जलवा, क्या कांग्रेस समेत अन्य दल दे पाएंगे ‘कमल’ को तक्कर?

आज यानी रविवार को देश के कुल पांच राज्यों की राजनीति का परिणाम आने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 292, केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर हुए मतदान के नतीजों पर से पर्दा उठने वाला है। वहीं राजनेताओं के साथ ही इन परिणामों का आम जनता को भी बेसब्री से इंतजार है। अब देखना यह होगा कि क्या बंगाल में दीदी भाजपा को मात देकर अपना वर्चस्व दिखा पाएंगी? और क्या असम में इस बार भी भाजपा सरकार के लिए रास्ता साफ है या फिर कांग्रेस कुछ कमाल कर पाएगी? बस कुछ ही देर में सब कुछ पता लग जाएगा।

असम में फिलहाल भाजपा की सरकार है। वर्ष 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में 126 में से भाजपा ने 86 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं, कांग्रेस को 26 सीट पर जीत हाथ लगी थी। इसके अलावा, एआईयूडीएफ को 13, एजीपी को 14, बीपीएफ को 12 और अन्य को 1 सीट मिली थी। 2016 के चुनाव में भाजपा ने निर्णायक जनादेश के साथ 15 साल के कांग्रेस के शासन को खत्म करके इतिहास रच दिया था। पार्टी के प्रदेश में पहली बार सत्ता मिली थी। इस बार भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व में बनी 8 पार्टियों के बड़े गठबंधन से है, जिसमें बदरूद्धीन अजमल की पार्टी भी शामिल है।

LIVE TV