चुनावी मैदान – कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम पर फिर उठाए सवाल, कहा-चुनाव आयोग नहीं दे रहा कोई ध्यान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होने के बाद अब छह चरण का मतदान और होना हैं। वहीं दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी हैं।

 

कांग्रेस

जहां भाजपा की ओर से पीएम मोदी जहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी देश की जनता को प्रभावित करने के लिए अपना पूरा बल लगा रही हैं। लेकिन यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

 

‘तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिलाओं की हालत दयनीय’

बता दें की अभिषेक मनु सिंघवी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहा हैं।  जहां उनका कहना हैं की पहले चरण के बाद ही इस पर सवाल उठे लेकिन आयोग ने पूरा ध्यान नहीं दिया।

 

अगर आप एक्स पार्टी का बटन दबाते हैं तो वो वाई पार्टी को जा रहा है। वीवीपैट पर डिस्प्ले भी 7 सेकेंड की जगह 3 सेकेंड के लिए दिखाई दिया हैं। लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि 50 फीसदी वीवीपैट का मिलान हो असम के सिल्चर में कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव के लिए प्रचार करने प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं थीं।

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे ब्रजेंद्र को हिसार से टिकट मिलने के बाद मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की है। भाजपा की 20वीं लिस्ट जारी। 20वीं सूची में 6 लोकसभा उम्मीदवारों और बंगाल की विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे, ब्रजेंद्र को हिसार से टिकट दिया गया है।

 

लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुजरात में प्रचार के दौरान कहा, “राहुल गांधी कहते हैं-गरीबी हटाओ। उनके पिता और मां भी यही कहते थे। टीवी सीरियल की शुरुआत में आता है-इस कहानी के सभी पात्र काल्पनिक हैं। कुछ दिनों में राहुल गांधी के भाषण से पहले टीवी चैनल कहेंगे कि ये भाषण काल्पनिक है।

दरअसल हेमा मालिनी के प्रचार के लिए उनके पति धर्मेंद्र मथुरा पहुंचे। इस सीट पर हेमा दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। 2014 में उन्होंने यहां से रालोद के जयंत चौधरी को हराया था।

 

 

LIVE TV