भारी बारिश ने चीन में मचाई तबाही, कई लोगों की गई जान

चीन में भारी बारिशबीजिंग| चीन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य अभी भी लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुई बारिश सोमवार देर रात तक जारी रही, जिसके चलते अन्हुई, गुइझोऊ, हुबेई, हुनान, जियांगशी, सिचुआन, युन्नान और झेजियांग प्रांतों में 504,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

यह भी पढ़े:-मंदी की सुगबुगाहट फिर से शुरू, अमेरिका नहीं अबकी इस देश से आएगी आर्थिक बाढ़

भारी बारिश और बाढ़ के चलते 6,500 घर ढह गए, जबकि लगभग 60,000 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 468,000 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है और करीब 45,200 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो चुकी है।

यह भी पढ़े:-US: मोदी ने भरी हुंकार, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन दुनिया ने किया, भारत सबसे शक्तिशाली

प्राकृतिक आपदा के चलते 1.38 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

LIVE TV