चीन के लिए बुरी खबर, भारत के साथ जापान करेगा यह ‘सीक्रेट डील’

मोदी सरकार ने एक और सफलता हासिल की है। इस सफलता की कड़ी में जापान अब चीन के खिलाफ भारतीय सेना के साथ सीक्रेट डील को तैयार हो गया है। इस सीक्रेट डील के लिए जापान ने अपनी डिफेंस इंटेलिजेंस साझा करने के लिए अपने कानून में बदलाव किया है। जापान अब बदलाव के साथ डिफेंस इंटेलिजेंस को अमेरिका के अलावा भारत, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन से साझा करेगा।

ज्ञात हो कि सीक्रेट कानून के दायरे में यह विस्तार हाल ही में पिछले माह किया गया है। उससे पहले तक जापान सिर्फ अमेरिका के साथ ही डिफेंस इंटेलिजेंस साझा करता था। हालांकि अब इस लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन का नाम भी आ गया है। जानकारी के अनुसार स्टेट सीक्रेट के रूप में वर्गीकृत करने से संयुक्त अभ्यास और उपकरणों के विकास के लिए समझौतों में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चीनी सेना के मूवमेंट का डाटा साझा करना भी आसाम होगा।

LIVE TV