चिकित्सकों के आभाव में चल रहा अस्पताल, मरीज़ दर-दर भटकने को मजबूर !

रिपोर्ट – मुकेश सोलंकी

राजस्थान : मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के धनला गांव में पिछले महीने भर से अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीज इधर-उधर  भटक रहे हैं | अस्पताल में दो डॉक्टरों के पद होते हुए भी आज दोनों पद रिक्त पड़े हैं |

जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | पिछले दिनों विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों डॉक्टर को एपीओ कर दिया गया था |

जिससे आज भी अस्पताल डॉक्टर के अभाव में जुझ रहा है | प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है  | यह धनला चिकित्सालय पीएससी मुख्यालय है और 25 हजार की आस पास की आबादी लगती है |

ऐसिडिटी से है परेशानी तो अरबी के पत्ते करेंगे आपकी मदद, जानिए इसके और भी फ़ायदे

जहाँ बीते महीने भर से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | प्रशासन  कोई सुनवाई नही कर रहा | पिछले  दिनों  नरेगा कर्मी की गर्मी की वजह से मौत हो जाने पर अस्पताल में उस समय यह डॉक्टर नदारद पाय गए थे |

तब उसे तुरन्त प्रभाव से एपीओ किया गया था तब से धनला अस्पताल में  बिना चिकित्सक से चल रहा है यह अस्पताल सिर्फ एक परिचारक के भरोसे चल रहा है |

 

LIVE TV