चार उम्मीदवारों की सपा ने जारी की लिस्ट , संभल से नहीं मिला अपर्णा यादव को टिकट

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गोंडा, बाराबंकी , कैराना और संभल लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जहां पार्टी ने शुक्रवार को गोंडा लोकसभा सीट से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन और संभल से शफीकुर रहमान बर्क के नामों की घोषणा की है।

 

अखिलेश यादव

देखा जाये तो संभल और कैराना सीट सपा के लिए मजबूत मानी जा रही है। वही कुछ दिन पहले ही लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में कैराना से तबस्सुम हसन जीत कर संसद पहुंची हैं। गोंडा से पंडित सिंह भी मजबूत उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।

भूलकर भी महिलाओं न बुलाना इन नामों से, पल भर में हो सकते हैं बर्बाद…

जहां इससे पहले सपा ने हाथरस और मिर्जापुर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से रतिराम बंसल चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन नामों की घोषणा की है।

रामजी लाल सुमन को हाथरस और राजेंद्र एस. विंद को मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। और सपा अब तक अपने 15 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. सपा ने सबसे पहले तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम था।

जहां इसके बाद 6 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। लेकिन इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को भी शामिल किया गया है। और उसे तीन सीटें दी गई हैं।

गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में अपने प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है। रायबरेली सोनिया गांधी का और अमेठी राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है।

दरअसल सपा बसपा ने चुनाव प्रचार को लेकर संयुक्त कार्यक्रम तैयार किया है. पश्चिमी यूपी से संयुक्त रैलियों की शुरुआत नवरात्र में होगी। वही पहली संयुक्त रैली 7 अप्रैल को देवबंद में होगी जिसे मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह संबोधित करेंगे। जहां इस तरह की रैलियां पूरे राज्य में होंगी जिसमें गठबंधन के नेता संयुक्त रूप से मंच साझा करेंगे।

LIVE TV