चांद पर उतरने से कुछ मिनट पहले इस्रायल का अंतरिक्ष यान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली : चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इस्रायल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा हैं।

चाँद

वहीं चन्द्रमा पर उतरने के अंतिम चरण में अंतरिक्ष यान का संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण कक्ष से टूट गया। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद मिशन को असफल घोषित कर दिया गया।

लेकिन डोरोन का कहना हैं की लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया। जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी।

दरअसल उन्होंने कहा हैं कि वैज्ञानिक असफलता के कारणों का पता लगा रहे हैं। जहां  इंजन बंद हो गया। इंजन ने काम करना बंद कर दिया और अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें इतना ही पता है। पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित कमरे में खचाखच भरे दर्शकों सहित लगभग पूरे देश ने देखा। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था।

 

LIVE TV