चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर…

इसरो ने अपना दूसरा चंद्रयान-2 लांच किया हैं . वहीं चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं, जहां इसरो ने ट्वीट कर चंद्रयान द्वारा भेजी गईं तस्वीरें साझा की हैं. जहां इसरो का मानना हैं की चंद्रयान-2 ने यह तस्वीरें LI4 कैमरे से ली हैं.

 

बता दें कि इसरो ने 2 अगस्त को भारत के मून स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 की ऑर्बिट को चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाया था. भारतीय स्पेस एजेंसी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड के लिए ऑनबोर्ड मोटरों को चालू करके 277 गुणा 89,472 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया.

रिसर्च में हुआ खुलासा ! नौकरी के लिए दिल्ली-मुंबई में सबसे ज्यादा गए युवा , बिहार के लोग आखिर जा कहा रहे हैं…

दरअसल इसके ऑर्बिट को 6 अगस्त को दोपहर 2.30 से 3.30 के बीच में पांचवीं बार बढ़ाया जाएगा. गौरतलब है कि चंद्रयान -2 को 22 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तीन ( GSLV MK3) द्वारा 170 गुणा 45, 475 किलोमीटर की कक्षा में इंजेक्ट किया गया था.

 

LIVE TV