घर में जले बर्तनों को करें इन आसान तरीकों से साफ!

खाना बनाते वक्त कई बार आंच तेज होने के कारण बर्तन जल जाते हैं. ऐसे में बर्तन धोते टाइम इस कालेपन से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है. कई बार तो ये जाते भी नहीं है. इन बर्तनों को वापस से चमकाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बर्तनों को चमकाने की टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुनी कर देंगे। बेकिंग सोड़ा भी जले हुए बर्तन को चमकाने में असरदार होता है। जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और दो कप गर्म पानी डाल दें। अब बर्तन को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े.

washing dishes

 

इसके अलावा जले और काल बर्तनो को साफ़ करने में नमक भी कारगार साबित होता है. जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब चार मिनट तक उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ कर लें। इससे जले हुए निशान साफ हो जाएंगे। जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी असरदार है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें। प्याज का एक टुकड़ा लें और उसे जले हुए बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन में पानी डालकर इसे उबाल लें। इससे कुछ ही देर बाद निशान खुद मिट जाएंगे। एक बड़ा कच्चा नींबू लें। इसे बर्तन के जले हुए हिस्से पर लगाएं। इसके बाद उसी बर्तन में तीन कप पानी डालें और गर्म करें। अब एक ब्रश सेे बर्तन के जले हुए हिस्से को अच्छे से साफ करें। यह आपके जले हुए बर्तन को चमका देगा।

LIVE TV