घर में अकेली महिला के साथ पड़ोसी ने जबरन किया दुष्कर्म, पीड़ित पति-पत्नी दर्ज की शिकायत ! 

रिपोर्ट – आर.बी. द्विवेदी

एटा : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को सुरक्षा देने के कितने ही वादे कियो ना कर ले पर ज़मीन पर सारे वादे खोखले ही नजर आ रहे हैं | ताजा मामला थाना मलावन क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने का देखने को मिला है |

जहाँ घर मे महिला को अकेला पाकर पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और घटना को अंजाम देकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया | पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है |

पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र का है जहाँ बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली काम कर रही थी | महिला को अकेला देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया | उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया |

तभी अचानक ही पति घर पर पहुंच गया तो पति ने आरोपी पड़ोसी युवक की इस हरकत का विरोध किया |  तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया |

पीड़िता और पीड़ित पति की शिकायत पर थाना मलावन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

 

सड़क किनारे मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में हडकंप !

 

आरोपी पड़ोसी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब पीड़िता का पति घर नही था और पीड़िता महिला घर मे अकेली थी तभी आरोपी ने उसे अकेला देख दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला |

तभी अचानक ही पति किसी काम से घर वापस आया तो वो स्थिति देखकर हतप्रभ  रह गया और पड़ोसी की इस हरकत को देख उसने विरोध किया तभी आरोपी आग बबूला हो गया और  जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया |

घटना के बाद भी आरोपी लगातार पति सहित पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है | पीड़ित पति ने थाना मलावन में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी की बात कह रही है |

 

LIVE TV