ग्लैमरस एक्ट्रेस से ड्रग माफिया बनी इस हीरोइन को जारी हुआ गैर जमानती वारंट

ग्लैमरस एक्ट्रेसमुंबई। बॉलीवुड में जहां एक ओर अपने हुस्न के जलवे बिखेर कर लोगों के दिल पर राज किया हैं। वहीं दूसरी ओर ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली हीरोईन माता कुलकर्णी आज कल खबरों में एक बार फिर  दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी साल 2016 में 2000 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ी गयी थीं।

ममता के खिलाफ ठाणे की अदालत ने वारंट जारी किया है। इस मामले पर जांचकर्ता चार्ज शीट फाईल करना चाहते हैं। उनका कहना है कि ड्रग्स की तस्करी मामले से जुड़े सबूत उनके पास है। फिलहाल इस मामले पर उनके करीबी ने कोर्ट में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

यह मामला ठाणे की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कथित अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ माफिया विक्की गोस्वामी और उसकी सहयोगी ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट एफेड्रिन बरामदगी के मामले में जारी किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों भारत के बाहर रहते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी ड्रग मामले में नाम आने के बाद से फरार घोषित कर दिए गए हैं।

विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है।  ममता, विक्की  से पहली बार मुंबई में मिली थीं। जिसके बाद उनके बीच में नजदीकिया बढ़ीं और दोनों साथ रहने लगे। ममता उसके बाद विक्की का बिजनेस भी संभालने लगीं। 2014 में विक्की को केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन  के दौरान अरेस्ट किया। दुबई अदालत में विक्की को 25 साल की सजा सुनाई गई। लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की ‌थी।

कुरान की वजह से कम हुई विक्‍की की सजा-    

आपको बता दें, दुबई में अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर इस्लाम धर्म अपनाने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। वह हर समय कुरान की आयतें पढ़ता था। इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी।

खबरों के मुताबिक, गोस्वामी ने दुबई की जेल में ही ममता से निकाह किया था। ममता ने भी अपना धर्म बदल लिया था। जेल से छूटने के बाद विक्की और ममता केन्या शिफ्ट हो गए। दोनों यहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे।

LIVE TV