दिखने लगा मोदी का खौफ, फरार सपा नेता गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

गैंगरेपलखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोदी सरकार का खौफ दिखने लगा है। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति गैंगरेप केस में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अखिलेश सरकार में प्रजापति सबसे विवादित मंत्री रहे हैं। यूपी पुलिस ने बुधवार को लखनऊ से प्रजापति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद प्रजापति को अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गायत्री प्रजापति के खिलाफ कुछ महीने पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 35 वर्षीय पीड़िता ने मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता के अनुसार उसके साथ गैंगरेप हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया गया।

महिला ने डीआईजी के पास भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रजापति ने उसे ब्लैकमेल कर पिछले 2 साल में कई बार उसके साथ रेप किया।

दरअसल, गायत्री प्रजापति के करियर का ग्राफ दस साल में फर्श से अर्श तक पहुंच गया। साल 2002 में वो बीपीएल कार्ड धारक हुआ करते थे। लेकिन अब उनकी सम्पति 942 करोड़ पहुंच गई है। कुछ ख़बरों के मुताबिक करीबी 13 कम्पनियों में उनके निर्देशक हैं। चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति 10 करोड़ है। जबकि पिछली बार 1.83 करोड़ की घोषणा की थी।

LIVE TV