गुरुवार को भगवान विष्‍णु की इन उपायों से करेंगे पूजा तो नहीं होगा कोई कष्‍ट

गुरुवार कोगुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। देवगुरु बृहस्पति (गुरु) धनु और मीन राशियों का स्वामी ग्रह है। सामान्यत: गुरु शुभ फल देता है किंतु पापी ग्रह यदि उसके साथ विराजमान हो जाए अथवा गुरु अपनी नीच राशि में स्‍थित हो तो यही गुरु जातक के लिए अनिष्टकारी हो जाता है अर्थात् अशुभ फल देने लगता है जिससे जातक आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक रूप से परेशान हो जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा का अधिक महत्व है। इतना ही नहीं इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से गुरु ग्रह भी शांत रहता है।

अगर आप आर्थिक परशानियों का सामना कर रहे है, कोई भी काम कर रहे है उसमें असफलता प्राप्त हो रही है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है। जिनको करने से आपको धन लाभ होगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

गुरुवार को ऐसे करें पूजा

गुरुवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर भगवान का नमन करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। विधि-विधान से पूजा करने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरुर करें।

भगवान विष्णु की पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर नहीं है तो आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।

इस दिन कोई धन लेने आए तो देने से बचने चाहिए। जिससे आपका गुरु कमजोर न हो। अगर आपका गुरु कमजोर हुआ तो आपको आर्थिक समस्याओं से होकर गुजरना पडेगा।

गुरुवार के दिन माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार स्वरुप दें। वैसे तो रोज आपका इनका आर्सिवाद ले सकते है। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और सब लोगों में बांट दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

अगर आपकी जन्मकुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन के स्थान होते हैं। गुरु ग्रह इन दोनों ही स्थानों का कारक ग्रह होता है। गुरुवार को गुरु ग्रह को कमजोर किए जाने वाले काम करने से धन की वृद्धि रुक जाती है। धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हों। उन सभी में रुकावट आने लगती है। इसलिए इस दिन ये काम नहीं करना चाहिए।

अगर आपके दापत्यं जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हो। साथ ही आपके जीवन में प्यार की कोई जगह नहीं रह जाएगी। तो इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। तो आपके ऊपर इनकी कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण आप के जीवन में फिर से खुशियां भर आएगी।

गुरुवार को न करें ये काम

गुरुवार को कभी बाल नहीं धोने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करना संतान के लिए अच्छा नहीं होता।

माना जाता है कि वीरवार को नाखुन नहीं काटने चाहिए।

गुरुवार को खाली दिन माना गया है, जिसके कारण इस दिन कोई भी नया काम शुरु नहीं करना चाहिए।

क्योंकि गुरुवार को धर्म का दिन माना गया है इसलिए इस दिन नॉनवेज व शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

गुरुवार को कपड़े भी नहीं धोने चाहिए।

LIVE TV