गाजियाबाद के शेल्टर होम बन सकते हैं किसी साजिश का हिस्सा, रुकने वालों का नहीं कोई लेखा-जोखा

REPORT:-JAVED/GAZIYABAD

गाजियाबाद के शेल्टर होम क्या किसी साजिश का हिस्सा बन सकते हैं । दरअसल यह हम नहीं कह रहे यह गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी कह रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे हुए इलाके हमेशा से देश के दुश्मनों के लिए मुफीद रहे है।

रैन बसेरा

इसी को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने आज शेल्टर होम की तलाशी ली है। दरअसल शेल्टर होम में सर्दी के कारण व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। जिसके चलते कोई भी ठंड से ना ठिठुरुन ठंड से उसकी मौत हो।

कानपुर के अनवरगंज में कपड़ा फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर राख

गाजियाबाद पुलिस ने आज अभियान चलाकर चेक किया की कहीं कोई देश विरोधी असामाजिक तत्व इनमें तो नहीं है।

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कुछ लोग ऐसे जरूर मिले जो आसपास के रहने वाले थे फिर भी उन्होंने शेल्टर होम में शरण ली हुई थी। पुलिस उनकी पहचान में जुट गई है।

LIVE TV