गहनों को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने काट दी पत्नी की नाक !

रिपोर्ट – अंशुल जैन

बदायूं : जिले में पति ने अपनी पत्नी की मारपीट के बाद नाक काट दी | घायल पत्नी को पुलिस ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है | पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है | घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया |

मामला थाना सिविल लाइन के सरकी नगला का है | यहां एक पत्नी अपने मायके जाने के लिए पति से कह रही थी | पति अपनी पत्नी को मायके नहीं भेजना चाह रहा था | जिस पर दोनों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पति ने नाक काट दी |

जिससे पत्नी घायल हो गई | जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | आरती के बहनोई ने बताया कि आरती अपने मायके जाने के लिए दो दिन से कह रही थी |

बहनोई का आरोप है कि आरती के गहने पति संजय ने गिरवी रख दिये थे | जिसको छुड़वाने के पीछे विवाद हुआ और शराब के नशे में संजय ने अपनी पत्नी आरती की नाक काट दी |

 

जिले में बढ़ रही कुपोषित बच्चों की भरमार, अस्पतालों की टूटी कमर, नहीं है कोई व्यवस्था !

 

वहीं मामले में एसपी सिटी का कहना है कि थाना सिविल लाइन के एक गांव का मामला प्रकाश में आया है | जहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी | घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है | साथ परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी|

 

LIVE TV