दिल्ली में हथियारबंद लुटेरों ने बस को बनाया निशाना, महिला यात्रियों के गहने लूटे

गहने लूट लिएनई दिल्ली। हथियारबंद लुटेरों के एक गिरोह ने सोमवार तड़के दक्षिण दिल्ली में बस से एक शादी के समारोह से लौट रही छह महिलाओं से उनके गहने लूट लिए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन हथियारबंद लुटेरों ने खानपुर इलाके में तड़के करीब 3 बजे बंदूक की नोक पर बस रुकवाई, जब महिलाएं संगम विहार इलाके से अपने घर लौट रही थी। उन्होंने सभी बस यात्रियों से अपने गहने देने को कहा।”

बिस्वाल ने कहा कि लुटेरे बस यात्रियों को धमकी देकर वे मौके से फरार हो गए। बस में दस से अधिक लोग सवार थे।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज से अपराध में इस्तेमाल किए गए ऑटो रिक्शा की पहचान की है।

LIVE TV