गणेश चतुर्थी 2020: बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति

मुंबई. कोरोना काल के बीच अब हर जगह पूरी एतिहात के साथ गणेश चतुर्थी की तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें, साल 2020 में गणेश चतुर्थी 22 अगस्त 2020 को पड़ रही है। इस दिन भक्त अपने-अपने घरों में भगवान गणपति की स्थापना  करते हैं  और भगवान गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

भगवान गणपति की स्थापना से घर  में सुख और समृद्धि आती है। इसी के चलते ब्यूटिफुल बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी गुरुवार(21 अगस्त 2020) को अपनी बेटी समीशा की पहली गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणपति को लेकर घर पहुंची।

शिल्पा शेट्टी के लिए इस बार की गणेश चतर्थी और भी खास है क्योंकि यह उनकी बेटी समीशा की पहली गणेश चतुर्थी है। आपको बता दें, हर साल, शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विहान के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का यह पावन उत्सव मनाती आई हैं।

LIVE TV