आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

गणित के नियमज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंक ज्योतिष में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंक ज्योतिष में गणित के नियम का भी व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के अस्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर नजर डाली जा सकती है।

इन में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये प्रभाव बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 23 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

23  तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

जिन लोगों की जन्म तारीख 23 वे है लोग उत्तेजनाभरे कार्य करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। इनका ज्यादा झुकाव पैसा की ओर होता है, धन की प्राप्ति के लिए ये नए-नए रास्तों की खोज करने में लगे रहते हैं। इसी वजह से अंक 5 के लोग खूब धन भी प्राप्त कर लेते हैं।

इस अंक का स्वामी बुध है। बुध के प्रभाव से ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि संबंधी कार्यों में विशेष सफलता भी प्राप्त करते हैं। ये लोग किसी भी कार्य के लिए शीघ्र निर्णय कर लेते हैं, इसी आदत की वजह से कई बार इन्हें नुकसान भी होता है।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें-

  • इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं।
  • रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है।
  • इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए।
  • इनके लिए5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं।
LIVE TV