खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गाल रंगेगा’ हुआ रिलीज, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक के बाद एक होली के गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ है जो इंटरनेट में खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम ‘गाल रंगेगा’ है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी एक वजह ये भी है कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस होली गीत में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह पल्लवी के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच बहुत ही अच्छी केमेस्ट्री है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह पल्लवी के फैंस भी आकर्षित हो रहे हैं।

उनका ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग ये वीडियो जमकर देख रहे हैं। इस गाने के लीरिक्स को प्यारे लाल, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है। इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने की कोरियोग्राफी भी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। बता दें की खेसारी लाल यादव ने इस गाने पर कुछ ही दिनों में आठ लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी उनका एक होली गीत ‘पुआ खो पुआ खो’ रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने देख कर काफी प्यार दिया। खेसारी लाल यदाव अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

उनके फिल्मों और गानों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भारा हुआ रहा है। उन्होनें अपने जीवन में कई कठनाइयों का सामना किया है। और मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग के खिताब को हासिल किया है। बात दें की खेसारी लाल यादव बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। खेसारी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर कंगान रनौत के खिलाफ उनका ट्वीट खूब वायरल हुआ था।

LIVE TV