खून की कमी को दूर करने के आसान से उपाय

अकेली रक्त में खून की कमी, कई बीमारियों की जड़ होती है। इसे जड़ को खत्म करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है।

अनीमिया को दूर करने के लिए मांस, अंडा, मछली, किशमिश, सूखी खुबानी, हरी बीन्स, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे आयरन से परिपूर्ण आहार का सेवन महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा भोजन से जुड़ी कुछ चीजों खून की कमी को दूर करने में मददगार होती है। image courtesy : getty images

खून की कमी को दूर करने के आसान से उपाय

चुकंदर

चुकंदर आयरन का अच्छा स्त्रोत है। इसको रोज खाने में सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

हरी पत्तेदार सब्जी

पालक, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इनके नियमित सेवन से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर में खून में आयरन की मात्रा बढ़ती है। और पेट भी ठीक रहता है।

फल

 तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार जैसे फल खाने से खून बढ़ता है। अनार खाना अनीमिया में काफी फायदा करता है। इसलिए रक्त में आयरन की कमी को दूर करने के लिए प्रतिदिन अनार का सेवन जरूर करें।

सूखे मेवे

खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और यह तेजी से रेड ब्‍लड सेल बढ़ाते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है।

अनाज

अनाज में भरपूर मात्रा में आयरन होने के कारण, इसके सेवन से रक्त में आयरन की कमी दूर होती है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं।

LIVE TV