खीरे का सेवन भी हो सकता है हानिकारक, जानिए कैसे…

 

हम आपको बता दें गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन करने से कई तहर के फायदे होते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें पानी और घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मदद करने के लिए आदर्श बनाते हैं। खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है।

cucumber

जानकारी के लिए बता दें खीरे में अच्छे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन विटामिन सी के अधिक सेवन से उसकी प्राकृतिक एंटी एंटीऑक्सीडेंट की प्रकृति के खिलाफ प्रो-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। खीरे का ज्यादा सेवन करने से किडनी की कार्यशैली प्रभावित होती है।

जानिए बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन अपने कपड़े रिपीट करने में नहीं शर्माती, दीपिका ने पहनी हैं ये ड्रेस कितनी बार …

इसी के साथ इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट में ऐंठन और गैस। इसके अलावा खीरे का अधिक सेवन शरीर में सूजन की वजह बन सकता है। खीरे में पाए जाने वाले उच्च पोटेशियम तत्व की वजह से हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है। हाइपरकलेमिया एक मेडिकल स्थिति है। खीरे के बारे में माना जाता है कि इसमें कूलिंग एफेक्ट अधिक होता है जो सांस की समस्या के लिए नुकसानदायक होता है।

LIVE TV