आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली पर किया ऐसा तंज कि शर्मसार हुआ अमेरिका!

कोहली को निशानानई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। इस बार कोहली को निशाना बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी पर तंज कसने की गुस्ताखी की है।

ऑस्ट्रेलिया की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक अमेरिकी रास्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विराट कोहली दोनों ही अपने किसी भी विवाद के चर्चा में आते ही मीडिया को सहारा बना लेते हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, विराट कोहली द्वारा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर उनकी चोट का मजाक उड़ाने का आरोप झूठा था।

बता दे रांची टेस्ट खत्म होने के बाद विराट ने कहा था कि स्टीव स्मिथ ने उनके आउट होने पर अपने कंधे पर हाथ रखकर उनकी चोट का मजाक उड़ाया था।

हालांकि जब स्टीव स्मिथ से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता कि विराट किस बारे में बोल रहे थे। उन्होंने विराट की चोट का कोई मजाक नहीं उड़ाया।

उल्लेखनीय है कि जांच के दौरान जब मैच का वीडियो देखा गया तो ये समझ में आया था की विराट के आउट होने के बाद स्मिथ का उनके कंधे पर हाथ नहीं था, बल्कि उनके साथी खिलाड़ी का हाथ था। जो विराट का विकेट गिरने के दौरान बिना किसी प्लान के आ गया था।

इस बात को मंगलवार शाम वेबसाइट ने फिर से उठाते हुए कोहली कि यह कहकर आलोचना की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अमेरिकी रास्ट्रपति दोनों ही फिजूल के विवादों पर मीडिया का सहारा लेते है। जिससे ये खुद को लगातार चर्चा में बनाए रखने का प्रयास करते रहते हैं।

LIVE TV