कोविड-19: मिल्खा सिंह का अस्पताल में चल रहा इलाज, CM अमरिंदर ने साझा किया ट्वीट

देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण की दूसरी लहर भारत के लिए किसी काल से कम नहीं है। इस वायरस ने सभी को अपनी चपेट में लिया है। इसी बीच फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के लिए आपक बता दें कि बीते दिनों मिल्खा सिंह (Milkha Singh) कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पाताल (Fortis Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने दी। इसी बीच मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी तबियत में मामुली सुधार की पुष्टि की।

जानकारी मिलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) ने एक ट्वीट साझा किया। अपने ट्वीट में सीएम अमरिंदर ने लिखा कि, “‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जिन्हें कोविड-19 उपचार के लिए मोहाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी स्वस्थ हो जाइए सर।” गौरतलब है कि बीते बुधवार को 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। लेकिन तबियत में सुधार ना होता देख उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

LIVE TV