कोविड वैक्सीनेशन पर ‘ताउते’ का ग्रहण, मुंबाई समेत महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान ठप

चक्रवाती तूफान ताउते का तांडव अभी खत्म नहीं हुआ है। यह तूफान लगातार मुंबाई समेत महाराष्ट्र पर कहर बरपाने में लगा हुआ है। जिसके कारण राज्य में जारी टीकाकरण को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि तूफान के खतरे को ध्यान में रखते हुए मुंबई नगरपालिका ने टीकाकरण अभियान को रोके रखने के निर्देश जारी किए। यदि बात करें मुंबई नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल की तो उन्होंने इसे लेकर कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चक्रवात तूफान की चेतावनी को देखते हुए आज भी टीकाकरण नहीं हो सकेगा।

आगे जानकारी देते हुए मुंबई नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि इस दौरान मुंबाई समेत महाराष्ट्र के सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे। इसी के साथ उम्मीद जताते हुए उन्हों कहा कि इस अभियान को राज्य में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार से शुरू किया जा सकता है। बढ़ती तूफान की रफ्तार पर मौसम विभाग की नजर लगातार बनी हुई है। जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच बीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह प्रयलंकर तूफान बड़ी समस्या बन सकता है। वहीं खतरे को कम करने के लिए लाइफ गार्ड के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती समुद्र के पास कर दी गई है।

LIVE TV