पूरी दुनिया में कोरोना के 46 लाख केस, लगातार हो रही हैं मौतें…

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस अपनी गिरफ्त में ले चुका है। पूरे विश्व में अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। मरने वालोंकी संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। यह संख्या 3 लाख 8 हजार 645 तक पहुंच गई है।

 

कोरोना

अमेरिका में 24 घंटे में 1680 लोगों की मौत हुई हैं। देश में मरने वालों की संख्या 88 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 14 लाख 84 हजार 285 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में 13 जून तक स्टे-ऐट-होम ऑर्डर जारी किया गया है।

यहां 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 15,305 मामले सामने आए हैं। देश में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 824 लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 14 हजार 962 हो गई है। एक दिन पहले देश में 13 हजार 944 नए मामले मिले थे। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथियों में किया गया फेरबदल,जानें पूरी खबर…

इटली में अब तक 31 हजार 610 लोगों की मौत हो गई है। दो लाख 23 हजार 885 संक्रमित हैं। दुनिया में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शुक्रवार को बताया कि 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए यहां रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी गई है।

LIVE TV