कोरोना से बचाएगा NASAका यह प्रिंटेड 3D नेकलेस

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं, इसको रोकने के लिए वैज्ञानिक और डॉक्टर्स लगातार प्रयास कर रहे हैं | इतना ही नहीं, अबतक कोरोना वैक्सीन के लिए भी न जाने कितने पैसे खर्च हो चुके हैं | लेकिन इसकी कोई कारगर वैक्सीन अभी तक नहीं बन पाई हैं | यह महामारी समूर्ण विश्व में बीते 8 महीनों से कहर बरपा रही हैं | फिलहाल कोरोना से बचाव के कुछ ही उपाए हैं, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और हैण्ड सैनिटाइजर का प्रयोग करना | इसके लिए कई निजी तकनीकें भी अपनाई जा रही हैं। इसके चलते नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एक थ्री-डी प्रिंटेड नेकलेस तैयार किया है जो की किसी के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है।


इस थ्री डी नेकलेस की खास बात आपको बताते हैं कि इस खास नेकलेस का नाम “PULSE” है। यह नेकलेस हाथ की गतिविधियों को ट्रैक करता है और चेहरे को छूने से मना करता है। यदि आपने यह नेकलेस पहनी है और चेहरा छूने की कोशिश करेंगे तो इसमें वाइब्रेशन अलार्म बजेगा। | इसमें 12 इंच रेंज वाली प्रोक्सिमिटी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वाइब्रेशन के लिए इसमें एक मोटर भी है। इसके केस में 3V की बैटरी है।


इसकी खास बात हैं जैसे-जैसे आपका हाथ चहरे के पास जाएगा वैसे ही PULSE का वाइब्रेशन तेज होता जाएगा| इस थ्री-डी नेकलेस को NASA के जेट प्रोपल्शन लेब्रोरेटरी ने तैयार किया है। NASA का यह भी कहना हैं कि यदि इस नेकलेस को गर्दन से छह इंच नीचे रखते हैं तो यह सटीक परिणाम देगा।

LIVE TV