कोरोना वायरस ने ली पाकिस्तान के इस महान स्क्वॉश खिलाड़ी की जान, लंदन में ली आखिर सांस…

कोरोना वायरस से अबतक कितने ही आम लोगों के साथ-साथ महान हस्तियों की भी जान चली गई है. इस वायरस को रोकने की कई कोशिशें हो रहीं है लेकिन अबतक हुए संक्रमित लोगों पर इसने अपना कहर ढा दिया है. कितनों की यह अबतक जान ले चुका है. इसी बीच लंदन से खबर आई है कि पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई.
पाकिस्तानी
पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चपेट में आने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। वह 95 साल के थे। पिछले सप्ताह जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को लंदन के इलिंग अस्पताल में उनका निधन हुआ। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वॉश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, उन्होंने 1959 और 1961 में ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था।
LIVE TV