कॉर्नफ्लेक्स के चूरे से बनाएं यम्मी डेजर्ट, बच्चे छीन कर खाएंगे

कॉर्नफ्लेक्‍सअब तो आमतौर पर घर-घर कॉर्नफ्लेक्स का नाश्‍ता ही होता है। सुबह नाश्‍ते में बच्‍चों के साथ बड़े भी कॉर्नफ्लेक्‍स खाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा नाश्‍ता है जिसके बहाने हम दूध भी पी लेते हैं। साथ ही इसके न्‍यूट्रियंटस भी शरीर को मिल जाते हैं। अब तो यह तरह-तरह के फ्लेवर में आता है।

घर के महीने के राशन में कॉर्नफ्लेक्‍स का डिब्‍बा तो एक जरूरी सामान हो गया है। कॉर्नफ्लेक्‍स खत्‍म होते समय इसके डब्‍बे में जब चूरा बच जाता है। सभी लोग कॉर्नफ्लेक्स के चूरे को खाने से कतराते हैं।

अंत में चूरा फेंक दिया जाता है। जिसे आप कूड़ा समझ कर फेंक देते हैं ये कूड़ा नहीं होता है। इसके सही इस्‍तेमाल से यह टेस्‍टी भी हो जाएगा और शरीर के लिए सेहतमंद तो होती ही है। आपने कभी नहीं सोचा होगा कि यही बेकार चूरा आपके लिए टेस्‍टी और यम्‍मी बन सकता है, जिसे सब छीन-छीन कर खाएंगे।

आज हम आपको इस बचे हुए चूरे से नाश्‍ता बनाना सिखाएंगे। इसे बनाने के लिए बस थोड़ी सी एक्‍सट्रा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और तैयार हो जाएगी एक नई डिश। जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा। ये आपके लिए हेल्‍दी भी होगी।

सामग्री

  • कॉर्नफ्लेक्‍स का चूरा- 4 कप
  • ब्राउन शुगर- 1/2 कप
  • पिघला हुआ मक्खन- 125 ग्राम
  • नारियल का बूरा- 1/2 कप
  • शहद- 3 चम्मच
  • चाशनी- 1 चम्मच
  • चॉको चिप्स

विधि

  • 180 डिगरी पर ओवन को गरम कर लें।
  • बेकिंग पैन पर मक्‍खन या घी लगा लें।
  • कॉर्नफ्लेक्‍स के चूरा, नारियल का बूरा और चीनी को एक बर्तन में मिक्‍स कर लें।
  • चाशनी, शहद और मक्खन को एक अलग बर्तन में मिला लें।
  • दोनों मिलाई हुई सामग्री को एक बर्तन में कर लें और अच्‍छे से मिला लें।
  • अब इस मिक्‍सचर को बेकिंग पैन में डाल लें।
  • इसके ऊपर से चॉको चिप्स डाल दें।
  • 20 मिनिट तक इसे बेक करें।
  • जब ये हल्के भूरे रंग का होने लगे तब तक बेक करें।
  • ठंडा होने पर इसे आराम से दूसरे बर्तन में निकाल लें और टुकड़ों में काट लें।
  • इसके कटे टुकड़ों को एक एयर टाइट कंटेनर में भर लें।
  • ये हेल्‍दी कॉर्नफ्लेक्‍स के चूरे के बिस्‍कुट तैयार हैं। टेस्‍ट कराइए  बच्‍चों को और उनके रिएक्‍शन देखें। जिस चूरे को खाने से वो कतराते थे, अब खुद ही जिद्द करेंगे उसे खाने के लिए।
  • आनंद लीजिए इन यम्‍मी और हेल्‍दी बिस्‍कुट का।
LIVE TV