केजरीवाल ने दी जनता को सलाह, इस बार 12वीं पास को न बनायें प्रधानमंत्री…

‘लोगों ने पिछली बार 12वीं पास व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया। उन्हें यह भी नहीं पता कि वह कहां हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस बार जनता को अपनी गलती दोहराने से बचना चाहिए।’

यह बात सीएम केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर हुई रैली में कही। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि इस बार भाजपा को वोट न दें और लोकतंत्र बचाएं।

केजरीवाल
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर बुधवार को जंतर-मंतर पर विपक्ष एकजुट हुआ।

आम चुनाव में मोदी को उखाड़ फेंकने के लक्ष्य को भी दुहराया गया और तानाशाही हटाओ देश बचाओ का नारा दिया।

लेकिन यह पहली बार था जब गठबंधन करने वाले दलों के क्षेत्रीय हित भी उभर आए।

गूगल ने मधुबाला के जन्मदिन डूडल बनकर दी जन्मदिन की श्रद्धांजलि

रैली में आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेताया कि यदि विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा।  रैली की खासियत वाम दलों की मौजूदगी रही

LIVE TV