‘राबता’ के प्रमोशन के बीच खिल रहे प्यार के गुल
मुंबई। बॉलीवुड में फिल्म रिलीज से पहले स्टार्स के लिंक-अप की खबरें आने लगती हैं। अक्सर फिल्म के पर्दे से हटते ही वो प्यार की कहानियां भी खत्म हो जाती हैं। बॉलीवुड में ऐसा होना अब आम बात हो गई है। नई रिलीज के साथ बॉलीवुड स्टार्स की नई प्यार की कहानियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में आई कुछ तस्वीरें कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते को नया आयाम दे रही हैं।
कृति और सुशांत आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राबता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोंशन के अलावा दोनों को आजकल काफी नजदीक देखा जा रहा है। बीते दिनों दोनों को कॉफी डेट पर साथ देखा गया। कभी दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते नजर आते हैं तो कभी रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
कृति और सुशांत का साथ होना महज फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है या दोनों के बीच सच में प्यार के गुल खिल रहे हैं ये तो समय के साथ ही पता चलेगा। दोनों स्टार्स के बीच की नजदीकियों को उनके फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस उनकी तस्वीरों का कोलाज शेयर कर रहे हैं।
लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘राबता’ 9 जून को रिलीज होने वाली है फिल्म की कहानी पुनरजन्म पर आधारित है।